UPSC CSE 2026 अपडेट: प्रारंभिक परीक्षा संपन्न, Answer Key जारी
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission (UPSC)) द्वारा आयोजित UPSC Civil Services Examination (CSE) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इस वर्ष UPSC ने एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रारंभिक परीक्षा की Provisional Answer Key जारी की है, जिससे उम्मीदवार अपनी संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं तथा आवश्यक होने पर आपत्तियाँ भी दर्ज कर सकते हैं।
UPSC द्वारा Prelims Admit Card 15 मई 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे।
विशेषज्ञों के अनुसार UPSC CSE Prelims 2026 का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन और विश्लेषणात्मक रहा। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में अवधारणात्मक समझ और Current Affairs आधारित प्रश्नों का महत्व अधिक देखने को मिला।
अब अभ्यर्थियों की नजरें UPSC CSE 2026 Prelims Result और आगामी Mains Examination पर टिकी हुई हैं। UPSC Mains 2026 का आयोजन अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।
MV Preparation की सलाह:
सभी अभ्यर्थी Answer Key का विश्लेषण करें, अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें तथा Mains Exam के लिए उत्तर लेखन और वैकल्पिक विषयों की तैयारी पर विशेष ध्यान दें।
No comments:
Post a Comment